अगरिया बस्ती में रह रहे जरूरतमंदों को अमित तिवारी ने वितरित किया कंबल

सिंगरौली-सिंगरौली जिले के मोरवा में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी के द्वारा 10 दिसंबर से 15 जनवरी तक गरीब बस्तियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल चौराहा, रैन बसेरा, सहित अन्य जगहों पर जाकर कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अमित तिवारी अपनी टीम के साथ रात्रि में विभिन्न जगहों पर जाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्य करते आ रहे हैं।
शनिवार को कुछ लोगों के द्वारा बताया गया कि मोरवा वार्ड क्रमांक 10 में अत्यंत गरीब अगरिया परिवार निवासर कर रहे हैं और विस्थापन का दंश झेलते हुए झोपड़िया में रहने के लिए मजबूर है। जिन्हें इस कड़कड़ाते ठंड में पर्याप्त वस्त्र नहीं मिल पाता है। अमित तिवारी तत्काल अपनी टीम के साथ अगरिया बस्ती पहुंचे और वहां पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते नजर आए।
अमित तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों का सहयोग करना ही मानव धर्म है। प्रत्येक समाजसेवियों का कर्तव्य है कि गरीब असहाय जरूरतमंदों तक पहुंच कर जन सेवा का कार्य करें। कंबल वितरण कार्यक्रम में अमित तिवारी, बंटी सिंन्हा, विवेक श्रीवास्तव, जय पटेल, रामदास राय मौजूद रहे।













