पटीर नदी पर श्रमदान से बना आवागमन का रास्ता
गन्नई ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने किया 100 बोरियों का बोरी बंधान

सिंगरौली। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गन्नई के अध्यक्ष आशिष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पटीर नदी बियरानटोला में श्रमदान के माध्यम से जनहितकारी कार्य किया गया। इस अवसर पर नदी पर करीब 100 बोरियों का बोरी बंधान किया गया, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित ग्रामवासियों को नदी पार करने में सुविधा मिल सकेगी।लंबे समय से नदी पार करने में हो रही परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। बोरी बंधान कार्य पूर्ण होने के बाद अब ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और बरसात के बाद भी रास्ता सुरक्षित रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा नि:शुल्क कंबल वितरित किए गए। इससे सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।श्रमदान कार्य में प्रभुदयाल दाहिया, विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद देवसर, अखिलेश पाठक, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार प्रजापति, सी.एल. यादव (अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कठदहा), सचिव महेश कुमार सिंह, पारसनाथ, संतोष, उदयपाल, लोलर, बंशबहोर, पंच कृष्ण कुमार बैस, लाले प्रसाद बैस, सालिकराम बैस, पंचदेव कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे।ग्रामीणों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने की उम्मीद जताई।













