सीधी

युवक ने दोस्त से देखने के लिए लिया देसी कट्टा, फिर जेब में रखते ही मची चीख पुकार…

युवक ने दोस्त से देखने के लिए लिया देसी कट्टा, फिर जेब में रखते ही मची चीख पुकार…

देसी कट्टे से जांघ में गोली लगने से युवक घायल हो गया,पुलिस मामले की जांच में जुटी…

पोल खोल पोस्ट सीधी:-
बम्हनी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक छोटी सी लापरवाही युवक के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुई है। यहां एक युवक को देसी कट्टे को लेकर लापरवाही से देखना मुसीबत का सबब बन गया। उसके जाघ में गोली लगने से वो घायल हो गया। वहीं, घायल युवक के इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि, अगर गोली मामूली सी ऊपर लग जाती तो युवक के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।

बता दें कि समेरिया थाना इलाके में आने वाली बम्हनी चौकी क्षेत्र में एक युवक ने देखने के लिए अपने एक साथी से कट्टा मांगा। लेकिन देखने के दौरान उसने लापरवाही पूर्वक जेब में रखने का प्रयास किया, जिसके चलते अचानक कट्टे से गोली फायर हो गई।एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि, कट्टा देखने के दौरान चली गोली युवक के सीधे पैर की जांघ से आरपार हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button