अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम हेतु विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न

सिंगरौली-भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर “अटल स्मृति वर्ष” के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जिसका शुभारंभ देश के गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर उनकी जन्म स्थली ग्वालियर मे करने जा रहे हैं। जिले में अटल जयंती पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों हेतु देवसर विधानसभा का सम्मेलन परसौना में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रीवा जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.अजय सिंह, सीधी जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. तिवारी एवं देवसर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र मेश्राम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता तथा भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण से किया गया। विधानसभा सम्मेलन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई युग पुरुष थे, देश के विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान को देश हमेशा स्मरण रखेगा। अटल बिहारी वाजपेई जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश को नई ताकत के रूप में विश्व पटल पर रखा। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अधिवेशन में समुद्र के किनारे खड़े होकर अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और उनका ये कथन आज साकार हो चुका है। माननीय वाजपेई जी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, कृषकों को सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराना, कारगिल विजय के माध्यम से जन जन में अमिट छाप छोड़ी है, वे दूर दृष्टा थे। अटल जी के सपनों को पूरा करने का काम आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि भारत रत्न अटल जी आजातशत्रु एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे विरोधी भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते थे तथा उनके लिए गए निर्णय आज विकसित भारत के स्तंभ के रूप में स्थापित हुए हैं। वाजपेई जी आधुनिक भारत की नीव रखने वाले भविष्य दृष्टा थे । देवसर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जन-जन के दिल में बसे हैं उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा अविस्मरणीय रहेंगे। उन्होंने देश के विकास की नई गाथा लिखते हुए भारत की 21वीं सदी की नींव रखी थी। हमारे प्रधानमंत्री जी उनके सपनों को साकार करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बैस, प्रदीप शाह, जिला महामंत्री योगेन्द्र द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस, मण्डल अध्यक्ष मनोज शाह, मकरध्वज सिंह, रामधनी यादव, के.डी. बैस, सुनीता पाण्डेय, भागवत जायसवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा, संदीप चौबे, मंडल महामंत्री अनिल कुमार दुबे, अरविंद कुमार बसोर, विजय कुमार बैस, अनीता गुप्ता, कृष्णाराम पाल, रामप्यारे विश्वकर्मा, सविता नंदन बैस, शिवशंकर पनिका, संतराज सिंह एवं मोहित कुशवाहा सहित की संख्या में नाम जनमानस उपस्थित रहे।













