बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
उप पंजीयक का पारा चढ़ा सेवा प्रदाता के नोटिस से

राजेन्द्र प्रसाद दुबे को लेकर मामला गरमाया
पोल खोल सिंगरौली
उप पंजीयक को सेवा प्रदाता अंकित प्रसाद दुबे ने पिछले दिनों विधिक म्यादी नोटिस भेज कर विभाग में हड़कंप मचा दिया है। वहीं नोटिस पाते ही उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वे सेवा प्रदाता की आईडी बंद करने के लिए जिला पंजीयक के यहां पत्राचार भी कर दिया है।
गौरतलब है कि उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार के द्वारा सेवा प्रदाता बैढ़न अंकित प्रसाद दुबे को आये दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं सेवा प्रदाता अंकित ने अधिवक्ता सीके सिंह चंदेल जिला न्यायालय के माध्यम से उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार को विधिक 30 दिनों की म्यादी नोटिस भेजा गया।
सूत्र बता रहे हैं कि नोटिस पाते ही उप पंजीयक का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। हालांकि अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजे जाने के पूर्व उप पंजीयक को आभास हो गया था। जहां उन्होंने अंतिम सप्ताह में जिला पंजीयक को पत्र लिखकर सेवा प्रदाता अंकित दुबे की आईडी बंद कराने के लिए भी आग्रह किया है। पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि 16 सितम्बर को सेवा प्रदाता को नोटिस जारी की गई थी।
जिसमें राजेन्द्र प्रसाद दुबे को मेरे द्वारा अंकि त दुबे को नोटिस भेजा गया। अंकित द्वारा बोला गया कि नोटिस उप पंजीयक स्वयं लेकर आयें और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके अलावा अंकित को डाक स्पीड पोस्ट से भी नोटिस भेजी गई।
सब रजिस्टार ने यह भी पत्र में यह भी जिक्र किया है कि कई दस्तावेज में भी राजस्व हानि की गई है। अब सवाल उठ रहा है कि सब रजिस्टार दफ्तर में राजेन्द्र प्रसाद दुबे कौन है और दफ्तर में किस पद पर कार्य कर रहे हंै।
इसकी जानकारी देने में सब रजिस्टार आनाकानी कर रहा है। फिलहाल अब राजेन्द्र प्रसाद दुबे को उप पंजीयक चर्चाओं में ला दिया है। साथ ही अपने ही पत्र में सब रजिस्टार घिरते नजर आ रहे हैं।













