मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई-झुराही मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से छह गोवंशों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

सिंगरौली-जिले के सरई-झुराही सड़क मार्ग पर बीती रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छह गोवंशों की मौत हो गई। वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जो सुबह तब सामने आया जब राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर गोवंशों के शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने मौके का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें सड़क पर पड़े मृत गोवंश स्पष्ट दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण और स्थानीय निवासी काफी आक्रोशित हैं और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। अक्सर वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ियां चलाते हैं, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

सरई थाना प्रभारी जितेंद्र भदोरिया ने बताया कि पुलिस टीम मौके का निरीक्षण कर रही है और वाहन चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीण जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button