कलेक्ट्रेट सभागार में पर कलेक्टर ने की जनसुनवाई
जनसुनवाई में 197 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

सिंगरौली – मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 197 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व के संबंध में भूमि सीमांकन हेतु हृदय लाल जयसवाल पिता राम बिचारे जयसवाल निवासी ग्राम कर्सुआ लाल, अर्जुन पनिका पिता मटर पनिका निवासी ग्राम गहिलगढ़, राम लखन विश्वकर्मा पिता राम सुभग विश्वकर्मा निवासी ग्राम चिनगो ने अपना आवेदन दिया। वही ग्राम मुहेर वार्ड क्रमांक 2 निवासी सुसस्वती साकेत एवं रजनीश साकेत द्वारा लाडली बहना योजना अंतर्गत लाभ दिलाये जाने के आवेदन दिए गये। ग्राम बड़ोखर माड़ा निवासी रामचंद बैगा, राम राज बैगा, संतोष बैगा, संजीव बैगा सहित अन्य लोगो के द्वारा सामूहिक रूप से ग्राम में विद्युतीकरण की सुचारू व्यवस्था किए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। ग्रामीणो ने बताया कि गाव में पर्याप्त विद्युत खंभे नही होने के कारण बिजली के तार अधिक दूरी से खीचकर लाया जाता है जिससे तार टूट जाते है इससे हम लोगो के घर में नियमित बिजली नही मिल पाती। वही ग्राम कोटिया स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में बिजली पोल वा नया ट्रान्सफार्मर लगवाये जाने हेतु प्रदीप बर्मा ने आवेदन दिया।
साथ ही संबल योजना का लाभ दिलाए जाने, अधिक आये विद्युत बिलो में सुधार कराने के साथ कम्पनियो में रोजगार दिलाये जाने से संबंधित सर्वधिक आवेदन प्राप्त हुयें जिस पर जन सुनवाई कर रहे कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियो की ओर आवेदन भेजते हुये समय सीमा में निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान जिला पंचायत के प्रभारी अपर कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविद डामोर, सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।













