चितरंगी में आयोजित खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 106 आवेदको का हुआ प्रारंभिक चयन

सिंगरौली – मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में एवं श्री जगदीश गोगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली, श्री अरविंद दामोर अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिगरौली, एवं श्री सौरभ मिश्रा (एस.डी.एम.) चितरंगी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय “युवा संगम रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला“ जिला प्रश्रान, रोजगार कार्यालय सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आई.टी.आई. सिंगरौली के संयुक्त रूप से प्रातः 11.00 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी, सिंगरौली में आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कम्पनियों ने सहभागिता की। अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरूष ने उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में उपस्थित 5 संस्थाएं कपनियों द्वारा 106 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 5 महिला आवेदक लाभांवित हुई। युवा संगम अंतर्गत रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप हेतु 15 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किये गये।
उक्त कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्री श्यामलाल, श्री एम.एल. सिंह. (बी.ई.ओ.) चितरगी श्री जगजीवन भारती (प्राचार्य) शा.उ.मा.वि. चितरंगी, श्रीमती शिखा दुबे प्राचार्य आई.टी. आई चितरंगी, श्री आंग प्रकाश वैश्य श्री सत्यम, आई.टी.आई. सिगरौली, रोजगार कार्यालय से काउंसलर श्री सुदामा, श्री कृष्णचंद्र, श्री संजीव, एस.ई.एम.एस. से श्री ज्योतिर्मय एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी सिंगरौली की उपस्थित्ति में आयोजित किया गया।













