मध्य प्रदेशसिंगरौली
नगर निगम कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर ने दिलाई सुशासन दिवस की शपथ

सिंगरौली -नगर पालिक निगम सिंगरौली के डिप्टी कमिश्नर श्री आरपी बैस में नगर निगम परिसर में अधिकारियों कर्मचारियों को सुशासन दिवस पर सुशासन के उच्चतम मानदंडों को स्थापित करने के लिए संकल्पित रहने तथा शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेही बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने तथा नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए तत्पर रहने की शपथ भी दिलवाई।
उन्होंने कहा कि कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित मूल्यों पर कार्य करेंगे। इस अवसर लेखा अधिकारी श्री अनुपम दुबे, स्वास्थ्य अधिकारी बी जी चतुर्वेदी ,सहायक विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।













