मध्य प्रदेशसिंगरौली

एमपी यूथ गेम्स में सिंगरौली की कात्यानी दुबे ने जीता रजत, जिले का नाम किया रोशन

सिंगरौली। मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले की होनहार महिला पहलवान कात्यानी दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है।

ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसी क्रम में 28 जनवरी, बुधवार को उज्जैन में राज्य स्तरीय एमपी यूथ गेम्स का आयोजन हुआ, जिसमें सिंगरौली कुश्ती संगठन के मार्गदर्शन में चयनित पहलवानों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में 67 किलोग्राम भार वर्ग में कात्यानी दुबे ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को परास्त करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक प्राप्त कर सिंगरौली जिले को गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि से जिलेभर में कुश्ती प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

इस सफलता पर जिला एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष एस.डी. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित राज, उपाध्यक्ष सुखचैन शुक्ला एवं पंकज सिंह, सचिव डॉ. विनोद राय, सह सचिव डॉ. प्रदीप कुमार कछवाहा, कोषाध्यक्ष नटवर दास अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुनील जायसवाल, बृजेश शुक्ला, रमेश दुबे, कार्यकारिणी सदस्य अमित शुक्ला, राम सजीवन शाह, डॉ. अजीत राय एवं अर्पित गुप्ता ने बधाई दी।साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक राकेश मिश्रा एवं समन्वयक श्रीमती सुनीता ने कात्यानी दुबे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button