मध्य प्रदेशसिंगरौली

अमिलिया नॉर्थ कोयला खदान कर्मचारी ट्रेड यूनियन कांग्रेस मझौली की आम सभा संपन्न

सिंगरौली। अमिलिया नॉर्थ कोयला खदान कर्मचारी ट्रेड यूनियन कांग्रेस मझौली, जिला सिंगरौली की आम सभा दिनांक 23 जनवरी 2026 को मझौली स्थित कार्यालय प्रांगण के सामने संपन्न हुई। यह आम सभा संगठन के वार्षिक बजट को पारित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सभा की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष विद्यासागर बैस ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन संरक्षक देवेंद्र कुमार पाठक उर्फ दरोगा पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेंद्र प्रसाद मिश्रा द्वारा किया गया।

महामंत्री नरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि जे.पी. अमिलिया नॉर्थ कोल माइंस मझौली में वर्ष 2025 में संगठन के कुल 310 सदस्य हैं तथा वर्ष 2026 में भी नए सदस्य एवं पदाधिकारी बनाए गए हैं। उन्होंने संगठन के वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सैकड़ों श्रमिकों व कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके साथ ही न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी भी श्रमिकों को दी गई।
मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार पाठक ने श्रमिकों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए लंबित केंद्रीय वेतनमान दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने उच्च न्यायालय जबलपुर एवं औद्योगिक खंडपीठ रीवा में चल रहे मामलों की जानकारी भी साझा की। अध्यक्ष विद्यासागर बैस ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी श्रमिकों और पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

सभा में भारत सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों के स्थान पर लाए गए चार नए कानूनों की जानकारी दी गई तथा 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी एक दिवसीय आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। अंत में महामंत्री द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की गई।

Author

Related Articles

Back to top button