देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में अंगीठी से दम घुटने पर तीन बच्चों समेत चार की मौत, तीन की हालत गंभीर

पटना/छपरा।बिहार के छपरा शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में जलाई गई अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित अंबिका कॉलोनी की है।जानकारी के अनुसार, परिवार के सात सदस्य एक ही कमरे में दरवाजा बंद कर सोए हुए थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में अंगीठी जला रखी थी, जिससे धीरे-धीरे कमरे में जहरीला धुआं भर गया और ऑक्सीजन की कमी हो गई।

सुबह सभी मिले बेहोश

सुबह जब घर के अन्य लोगों ने दरवाजा खोला तो कमरे में मौजूद सभी सात लोग बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों—तेजन्स, गुड़िया और आर्या—साथ ही घर की बुजुर्ग महिला कमलावती देवी को मृत घोषित कर दिया।वहीं तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

धुएं से घटी ऑक्सीजन, दम घुटने से मौत

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अंगीठी से निकले धुएं के कारण कमरे में ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम हो गया, जिससे दम घुटने की स्थिति बनी और यह हादसा हुआ।घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद कमरों में अंगीठी या कोयला जलाकर न सोएं, क्योंकि इससे जानलेवा हादसे हो सकते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button