“गौ सेवा संस्थान सिंगरौली में समाजसेवियों का भ्रमण, घायल एवं बीमार पशुओं को चारा प्रदान किया”

सिंगरौली-गौ सेवा संस्थान सिंगरौली के शेल्टर पर नवजीवन विहार के प्रतिष्ठित समाजसेवियों का एक दल आज भ्रमण करने पहुंचा। दल में शामिल समाजसेवी श्री राजीव टायल, सतनारायण बंसल, संतोष कुमार सिंह, अजीत तिवारी, कृष्ण कुमार गर्ग, सुरेंद्र लोहिया, और प्रेम सिंह रघुवंशी ने शेल्टर का दौरा किया और वहां के घायल एवं बीमार पशुओं के लिए चारा प्रदान किया।
समाजसेवियों ने गौसेवकों से भेंट की और उनकी मेहनत को सराहा, साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भविष्य में यथासंभव सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों को सराहा और कहा कि ऐसे कार्यों के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है।
इस आयोजन से गौ सेवा संस्थान के कार्यों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा, और क्षेत्र के अन्य समाजसेवियों को भी गौसेवा के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा।













