मध्य प्रदेशसिंगरौली

अदाणी फाउंडेशन की ‘आईटी ऑन व्हील्स’ पहल: सिंगरौली में 900 से अधिक छात्र लाभान्वित

सिंगरौली-डिजिटल युग में शिक्षा की समान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की ‘आईटी ऑन व्हील्स’ पहल सिंगरौली जिले के ग्रामीण बच्चों के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो रही है। इस पहल के तहत, बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड परियोजना क्षेत्र में ‘उत्थान’ कार्यक्रम के अंतर्गत सुदूर गांवों के शासकीय विद्यालयों में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है। अब तक इस कार्यक्रम से करीब 900 विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का अवसर मिल चुका है।

यह कार्यक्रम बंधौरा पावर प्लांट के आसपास स्थित गांवों जैसे नगवा, करसुअलाल, करसुआराजा, सुहिरा, अमिलिया, रैला और बंधौरा के आठ शासकीय विद्यालयों में संचालित हो रहा है। इन विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की मूल जानकारी, टाइपिंग, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, और प्रेजेंटेशन स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच और तकनीकी दक्षता विकसित हो रही है।

इस पहल का सबसे खास पहलू इसकी मोबाइल कंप्यूटर वैन है, जो प्रतिदिन गांव-गांव जाकर बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करती है। 35 लैपटॉप और 2 प्रशिक्षित आईटी शिक्षकों की मदद से इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की बुनियादी जानकारी दी जा रही है।
शिक्षा विभाग के अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक रामलखन शुक्ला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की यह पहल बेहद सराहनीय है। इससे बच्चे भविष्य की पढ़ाई और रोजगार की आवश्यकताओं के लिए स्वयं को तैयार कर पा रहे हैं।”

इस पहल में स्थानीय शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित करके प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। इसके अलावा, अदाणी फाउंडेशन के ‘उड़ान’ कार्यक्रम के तहत, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण कराया जाता है, जहां वे बिजली उत्पादन, ट्रांसफॉर्मर की कार्यप्रणाली, और कोयला आधारित ऊर्जा निर्माण के विषयों को नजदीक से समझते हैं।कुल मिलाकर, अदाणी फाउंडेशन की ‘आईटी ऑन व्हील्स’ पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ बच्चों को आत्मनिर्भर, सक्षम और विकसित भारत की दिशा में अग्रसर करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Author

Related Articles

Back to top button