मध्य प्रदेशसिंगरौली

किसान विस्थापितों और मजदूरों की मांगों को लेकर सिंगरौली में प्रदर्शन

सिंगरौली- अखिल भारतीय किसान सभा जिला परिषद सिंगरौली द्वारा एनटीपीसी विंध्याचल के किसान विस्थापितों और मजदूरों की मांगों को लेकर आगामी बुधवार, 7 जनवरी 2026 को एक बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन एनटीपीसी विंध्याचल के लेबर गेट के पास दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा, और इसके दौरान जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

किसान सभा के अनुसार, इस धरना प्रदर्शन का उद्देश्य एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के तहत विस्थापित हुए किसानों और मजदूरों की लंबित मांगों को शीघ्र हल कराना है। इसमें भूमि मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार और मजदूरी से जुड़े अधिकारों की चर्चा की जाएगी। प्रदर्शन में जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर के प्रमुख किसान नेताओं और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव राज कुमार शर्मा, प्रदेश सदस्य अरविन्द शाह, जिलाअध्यक्ष श्रवण विश्वकर्मा, जिला परिषद सदस्य व एनटीपीसी के विस्थापित आनंद शाह ने इस प्रदर्शन के माध्यम से अधिक से अधिक विस्थापित किसानों और मजदूरों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि इस आंदोलन को मजबूती मिल सके और उनके अधिकारों के लिए एक मजबूत आवाज उठाई जा सके। किसान सभा के नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन न केवल सिंगरौली जिले के किसानों और मजदूरों के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण है। किसान सभा ने जिले के सभी विस्थापित किसानों और मजदूरों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं।

Author

Related Articles

Back to top button