देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप, संदिग्ध बैग मिलने से बढ़ी सतर्कता

 

मऊ। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही गाड़ी संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस में मंगलवार सुबह बम होने की सूचना से मऊ रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के मऊ स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभालते हुए पूरे स्टेशन और ट्रेन को घेर लिया।

सुरक्षा कारणों से ट्रेन को तुरंत रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्लेटफॉर्म को खाली करा दिया गया। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना सामने आई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच और तेज कर दी।

सूत्रों के अनुसार, बैग में विस्फोटक होने की आशंका जताई गई है। इसके चलते स्टेशन परिसर को सील कर डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वाड द्वारा गहन जांच की जा रही है। यात्रियों को स्टेशन से सुरक्षित दूरी पर भेजा गया है और रेलवे प्रशासन ने अस्थायी रूप से ट्रेनों के आवागमन को नियंत्रित कर दिया है।

रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल जांच जारी है और किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button