ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नप सरई अध्यक्ष के द्वारा इस्तीफे की चेतावनी से भाजपा में मचा हड़कंप, मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

सरई- नगर परिषद सरई की अध्यक्ष अनुराधा सिंह ने इस्तीफा देने की चेतावनी देकर भाजपा में सियासी हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में उन्होंने मंडल अध्यक्ष सरई और क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे भाजपा के भीतर असंतोष की लहर दौड़ गई।

अनुराधा सिंह, जिन्होंने गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) से चुनाव लड़कर सरई नगर परिषद अध्यक्ष का पद जीता था, बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। अब पार्टी में घुटन महसूस कर रही हैं और उन्होंने अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी है। उन्होंने कहा कि विधायक और मंडल अध्यक्ष आदिवासी होने के नाते मानसिक रूप से उन्हें परेशान कर रहे हैं, जिससे उनका मनोबल गिर रहा है।

इसके साथ ही एक चर्चित पार्षद ने भी मंडल अध्यक्ष रामधनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनका संबंध हालिया सड़क हादसे से जोड़ा जा रहा है। यह आरोप और घटनाएँ भाजपा में सियासी भूचाल पैदा कर रही हैं।नगर परिषद अध्यक्ष की यह चेतावनी और आरोप भाजपा के अंदरूनी समीकरणों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व इस मामले में किस तरह से कदम उठाता है।

Author

Related Articles

Back to top button