ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

सिंगरौली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम”सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के तहत आज, 09 जनवरी 2026 को सिंगरौली यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया।
कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस ने बैनर, पोस्टर और पंपलेट वितरित किए, ताकि आम जन को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया जा सके।

सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों में शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान, सामुदायिक रैलियां, साइकिल वॉकथॉन और मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के जरिए संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटे-छोटे कदम जैसे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, गति सीमा का पालन करना और नशे की हालत में वाहन न चलाना सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद कर सकते हैं।

 

सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी दिखाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button