मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रगति संस्था द्वारा नववर्ष पर जरूरतमंदों को 200 कंबल वितरित

 

सिंगरौली।नववर्ष 2026 के अवसर पर एनटीपीसी कर्मचारियों की सामाजिक संस्था प्रगति संस्था (NGO) द्वारा मानवीय सेवा का एक सराहनीय कार्य किया गया। संस्था ने आसपास की झुग्गी बस्तियों — तेलगवां, ग्रीनहट, गहिलगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को 200 कंबल वितरित किए।

भीषण ठंड और ठिठुरन के बीच कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी। लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।

इस सेवा कार्यक्रम के दौरान प्रगति संस्था के अध्यक्ष एवं जीएम (ऑपरेशन) एस. के. सिन्हा, महासचिव तनुज कुमार सहित संस्था के अन्य सक्रिय सदस्य मनीष कुमार, विजय बहादुर, कृष्ण कुमार, श्रीमती वंदना, निशांत सिंह, धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया एवं बी. एल. शर्मा भी उपस्थित रहे।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि प्रगति संस्था भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रहेगी और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button