ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

डीज़ल शाखा नकज में सीनियर डीईई सुशांत कुमार को भावभीनी विदाई

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने स्मृति उपहार भेंट कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जबलपुर। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) डीज़ल शाखा नकज द्वारा सीनियर डीईई टीआरएस/डीज़ल श्री सुशांत कुमार के भोपाल टीआरडी स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

डबलूसीआरईयू डीज़ल शाखा ने श्री सुशांत कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कर्मचारी समस्याओं के समाधान, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा डीज़ल शेड के विकास एवं संसाधनों की उन्नति के लिए गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया। यूनियन ने बताया कि उन्होंने शेष समस्याओं के निराकरण के लिए भी एक विजन मैप तैयार किया है, जिससे आने वाले समय में कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

यूनियन पदाधिकारियों ने उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में डबलूसीआरईयू डीज़ल शाखा नकज के कॉमरेड रणधीर, नीतेश, राकेश सर, शैलेंद्र, धर्मेंद्र तथा कॉमरेड संतोष सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री सुशांत कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Author

Related Articles

Back to top button