मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 13 जनवरी 2026 को वीवा क्लब में लोहड़ी पर्व पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने सहभागिता कर सांस्कृतिक सौहार्द और आपसी एकता का परिचय दिया।

नव आरंभ, समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक इस पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) एम. सुरेश तथा मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की सांस्कृतिक संध्या को विशेष आकर्षण मिला जब मुकेश कुमार और बी.के. शुक्ला ने अपनी मधुर ग़ज़लों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत-संगीत के साथ लोगों ने लोहड़ी के उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।इस तरह के आयोजन न केवल टाउनशिप में उल्लास और जीवंतता का संचार करते हैं, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव, सौहार्द और सहभागिता को भी मजबूत बनाते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button