मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैढ़न महाविद्यालय में अतिथि विद्वान पर लगे आरोपों को लेकर सनातन रक्षा परिषद का अल्टीमेटम

सिंगरौली। जिले में एक बार फिर बैढ़न स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। सनातन रक्षा परिषद एवं समाजसेवियों का प्रतिनिधिमंडल संत शरण भट्ट के नेतृत्व में गुरूवार को महाविद्यालय के प्राचार्य एम.यू. सिद्दीकी से मिला और एक अतिथि विद्वान के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की।

आरोप है कि जियोलॉजी विभाग में पदस्थ एक अतिथि विद्वान ने एक विवाहित छात्रा से अभद्र व्यवहार किया और देर रात व्हाट्सएप कॉल किए। पीड़िता के पति, जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं, ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई है।
सनातन रक्षा परिषद ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का प्रस्ताव कॉलेज की ओर से नहीं भेजा गया और उसे महाविद्यालय से नहीं हटाया गया, तो परिषद उग्र आंदोलन, प्रदर्शन और तालाबंदी जैसी कार्रवाई करेगी। मामले ने कॉलेज प्रशासन और जिले में एक बार फिर माहौल को गरमा दिया है।

Author

Related Articles

Back to top button