मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन पुलिस ने अवैध रेत से भरी हाईवा और टिपर जप्त की

 

सिंगरौली।थाना जियावन पुलिस ने 20 और 21 जनवरी 2026 को अवैध रेत परिवहन के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए एक हाईवा और एक टिपर जप्त किए। यह कार्रवाई वाहन चेकिंग और मुखविर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

पहला मामला 21 जनवरी का है, जिसमें हाईवा क्रमांक एमपी53जेडसी2556, चेसिस नंबर एमएटी569006पी3जे27567 जप्त किया गया। आरोपी चालक श्रीकांत यादव (27 वर्ष) के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस.ए एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दूसरा मामला 20 जनवरी का है, जिसमें टिपर क्रमांक एमपी53जेड ई3024, व्हीआईएन एमएटी 78600987एन20009 जप्त किया गया। आरोपी चालक ध्रुवनाथ गोस्वामी (31 वर्ष) पर समान धाराओं में कार्रवाई की गई।


दोनों मामलों में उप पुलिस अधीक्षक रोशनी कुर्मी, थाना प्रभारी जियावन, उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, और आरक्षक दिनेेश कुमार व अमित कुमार का विशेष योगदान रहा।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में शामिल न हों, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button