ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

बकाया वसूली के दौरान बिजली विभाग की टीम पर हमला, जूनियर इंजीनियर घायल

जबलपुर। बिजली बिल की बकाया राशि व ओवरलोड बिजली उपयोग की जांच करने गई विद्युत विभाग की टीम पर पाटन क्षेत्र के ग्राम सकरा में गुरुवार देर शाम हमला हो गया। इस घटना में जूनियर इंजीनियर मनोज दुबे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। किसी तरह जान बचाकर टीम गांव से बाहर निकली और पाटन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मनोज दुबे अपनी टीम के साथ ग्राम सकरा पहुंचे थे। जांच के दौरान गांव निवासी सौरभ जैन से अधिक बिजली उपयोग को लेकर जुर्माना जमा करने को कहा गया। इसी बात पर सौरभ जैन और उसके साथ मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया।

मनोज दुबे ने बताया कि जांच में पाया गया कि सौरभ जैन दो हॉर्स पावर का पंप चला रहा था, जबकि उसके नाम पर केवल एक हॉर्स पावर का मीटर स्वीकृत था। पूछताछ के दौरान विवाद बढ़ा और हमला हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button