मध्य प्रदेशसिंगरौली

सकल्प से समाधान अभियान में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से पात्र हितग्राहियो को कराये लाभान्वितः-कलेक्टर

सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो का विभागीय अधिकारी शीघ्र करे निराकरण :-गौरव बैनल

कार्यपालन यंत्री पीएचई को सीएम हेल्प लाईन की शिकायतो के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी

सिंगरौली -सकलप से समाधान अभियान के तहत शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ से पात्र हितग्राहियो को चिन्हित कर उन्हे योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराये तथा सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतो का विभागीय अधिकारी तत्परता से निराकरण कर पालन प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करे उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा विभागीय अधिकारियो को दिया गया। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन के शिकायतो में लापरवाही बरतने एवं समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिलाधिकारियो को निर्देश देते हुयें कहा कि सकल्प से समाधान अभियान में भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओ को लाभ से वंचित हुयें पात्र हितग्राहियों को विभागीय लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत लाभान्वित कराया जाना सुनिश्चित करे। वही अग्रणी बैक के एलडीएम को निर्देश दिये कि जो भी हितग्राही मूलक योजनाओ के प्रकरण बैको में लंबित है उन्हे शीघ्र निराकृत कराकर हितग्राहियो को लाभान्वित करायें। कलेक्टर ने वनाधिकार के लंबित प्रकरणो के निराकरण की समीक्षा करते हुयें उपखण्ड अधिकारियो को निर्देश दिए कि समय सीम के अंदर प्रकरणो का निराकरण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। वही टीएल हेतु निर्धारित किए गए आवेदनो के निराकरण की प्र्रगति समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर टीएल में चिन्हित किए गए आवेदनो का शत प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे एवं आगामी बैठक में तैयारियों के साथ जाबव दिया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही सीएम हाउस, प्रभारी मंत्री कार्यालय एवं जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्र का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो की समीक्षा करते हुयें निर्देश देते हुयें कहा कि कुछ विभागो के द्वारा शिकायतो के निराकरण मे लापरवाही बरती जा रही है जिसके कारण जिले की रैकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होने विभगीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने विभागो में लंबित शिकायतो का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर पालन प्रतिवेदन दे ताकि जिले की रैकिंग प्रभावित न हो उन्होने कहा कि जिले के रैकिंग प्रभावित होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, नंदन तिवारी, सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, देवेन्द द्विवेदी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button