मध्य प्रदेशसिंगरौली

आबकारी विभाग की अवैध शराब का विक्रय करने वालो के विरूद्ध की गई कार्रवाही

सिंगरौली- कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त सरई के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर कार्यवाही आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाही कर 15 लीटर 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 240 किलो महुआ लाहन को जप्त करने की कार्रवाही की गई है।

आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही के दौरान ग्राम झारा कारवाही टोला, चमारी ढोल, बगीचा टोला, बंजारी, घुमाडोल भरसेड़ा ग्राम में दबिश दी जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। दबिश के दौरान आरोपी छोटेलाल जायसवाल पिता मोहनलाल जायसवाल के रिहायशी मकान से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया, आरोपीया सुनीता जायसवाल पत्नी राजकुमार जायसवाल के रिहायशी मकान से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया, आरोपिया पानकली जायसवाल पत्नी रामाधार जायसवाल के रिहायशी मकान से 240 किलो महुआ लाहन व 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया।

आरोपी संतोष प्रजापति पिता छत्रपति प्रजापति के रिहायशी मकान से 101 नग देशी मदिरा प्लेन बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) एवं (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 36825 रुपये हैं।कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह, आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू, आलोक सिंह, अमरपाल सिंह अनुज भुंजिया,धीरू सिंह, रितिका चौकसे अंकिता त्रिपाठी एवं नगर सैनिक प्रकाश मिश्रा , बीरबल साकेत उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button