मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने की 260 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई

सिंगरौली -मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 260 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।जनसुनवाई में पहुचे जन सुनवाई में पहुचे शासकीय हायर सेकन्ड्री विद्यालय मकरोहर के 10 वी तथा 12वी कक्षा के कुछ छात्रो ने आवेदन दिया कि उन्हे शासन द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति योजना का लाभ नही मिल रहा है। घर की आर्थिक स्थित सही नही होने के कारण हम लोगो की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिस पर कलेक्टर ने जन सुनवाई में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि मामले की जॉच कर बच्चो को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करे।

जन सुनवाई मे आये आवेदक राम मिलन शाह पिता रामाधीन शाहू निवासी ग्राम गहिलगढ़ द्वारा आवेदन दिया गया कि मेरी एक ऑख खराब है डाक्टर द्वारा जॉच करने पर बताया गया कि माईक्रो क्रोनिया के ईलाज हेतु आपरेशन करना पड़ेगा। मेरे अर्थिक स्थिति ठीक नही आपरेशन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया जाये। जिस पर कार्यवाही करते हुयें कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए प्रकरण की जॉच कर आपरेशन हेतु व्यवस्था करायें। वही आवेदक तुलसन कुमारी सिंह पति स्वार्गीय विनेश्वर सिंह निवासी कोयल खूथ ने 6 माह से रूकी वृद्धा पेशन दिलाने हेतु आवेदन दिया गया। आवेदक कमलेश प्रसाद पटेल पिता रूपलाल पटेल निवासी ग्राम कंजी खुटार ने अपने दिव्याग पुत्र हेतु उचित शिक्षा व्यवस्था एवं घर मे शौचालय निर्माण कराये जाने हेतु आवेदन दिया।

जन सुनवाई में पहुचे जवाहर लाल साकेत पिता स्वर्गीय विष्णुलाल साकेत निवासी ग्राम हर्रहवा भाड़ी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया। आवेदक कृष्ण कुमार शर्मा पिता स्वार्गीय तेजबली शर्मा निवासी भलैया टोला ने प्रधानमंत्री आवास योजना स्थल जॉच कर सूची में नाम जोड़ने हेतु कार्यवाही किए जाने का आवेदन दिया गया। वही आवेदक शाति देवी शर्मा ग्राम भदौरा ने उचित मूल्य दुकान से खाद्यान प्राप्त नही होता है राशन प्राप्त करने हेतु कूपन जारी कराये जान का आवेदन दिया। आवेदक आनंदर उराव पिता स्वार्गीय विरसा उराव ने निवासी बस्ताली आजाद कसर चितरंगी तहसीदार वृत्त दुधमनिया से प्रकरणो की नकल दिलाये जाने बावत आवेदन दिया गया। जन सुनवाई में आये आवेदक इन्द्रेश कुमार शाह निवासी ग्राम चुरवाही ने चुरवाही एवं मलगा की सरहद चिन्हाकिंत कर आवागमन हेतु सड़क वा नाले पर पुल निर्माण कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया।

कलेक्टर की जन सुनवाई में आये आवेदक मटुकधारी यादव पिता रामचरण यादव निवासी ग्राम पिपरा ने बीपीएल सूची में नाम शामिल कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। वही शाति देवी पुत्री छुटकन राम शर्मा निवासी ग्राम पिपराझापी ने भटवा बिलौजी पटवारी के द्वारा गिरदावरी समय पर पंजीयन नही किए जाने धन का उपार्जन नही होने से संबंधित आवेदन दिया गया। आवेदक लल्लू प्रसाद निवासी ग्राम धनहरा ने धनहरा में राम निरंजन जयसवाल के घर के पास नव निर्मित पुल के क्षतिग्रस्त के संबंध में आवेदन दिया गया। वही राम नरेश बैगा पिता तेजभान बैगा सहित नगरिको निवासी ग्राम चहली ने ग्राम पंचायत बंधा में आगनवाड़ी केन्द्र अवैध स्थल में बनाये जाने से संबंधित आवेदन दिया गया। आवेदक गण निवासी ग्राम उर्ती प्रेमलाल सहित अन्य ने विद्यालय पहुचक मार्ग का निरीक्षण कर विद्यालय का उचित स्थल में निर्माण कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। जन सुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button