रोजगार मेले में 234 आवेदको का हुआ प्रारंभिक चयन
रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप हेतु 41 आवेदकों को प्रदान किया गया ऑफर लेटर

सिंगरौली – मध्यप्रदेश शासन के मशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवत्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिंगरौली श्री जगदीश गोमे,के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्व-रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला“ जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एव आई.टी.आई. सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 11.00 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सिंगरौली, पचौर (तेलाई) में आयोजित किया गया।मेले में विभिन्न कम्पनियों ने सहभागिता की अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरुष ने उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रोजगार मेले में उपस्थित 7 कंपनियों द्वारा 234 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 7 महिला आवेदक लाभांवित हुई। युवा संगम अंतर्गत रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप हेतु 41 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किये गये। एवं 113 आवेदकों की कैरियर काउंसिलिंग की गई।इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी श्री श्यामलाल, चिकित्सा विभाग से चिकित्सकीय टीम श्री पुष्पराज सिंह, श्री ओम प्रकाश वैश्य, आई.टी.आई. सिंगरौली, रोजगार कार्यालय से काउंसलर श्री सुदामा, श्री कृष्णचंद्र, श्री संजीव, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।













