मध्य प्रदेशसिंगरौली

खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025-26: सिंगरौली में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

सिंगरौली।मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025-26 के अंतर्गत 16 जनवरी 2026 को सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा विभिन्न खेल संघों के सहयोग से संपन्न हुआ।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताएँ जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित की गईं, जबकि मुख्य कार्यक्रम राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में हुआ। कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, जूडो, बॉक्सिंग, शतरंज सहित अनेक खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकांश खेलों में बैढ़न ब्लॉक का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा, जबकि कुछ प्रतियोगिताओं में देवसर और चितरंगी ब्लॉक के खिलाड़ियों ने भी विजयी प्रदर्शन किया।
आयोजन को सफल बनाने में जिले के समस्त खेल संघों, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों, विद्यालयों के पीटीआई तथा निर्णायकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिताएँ पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं जिला खेल अधिकारी पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।खेलो एम.पी. यूथ गेम्स के माध्यम से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिला है। चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button