देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

77वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति

नई दिल्ली।भारत ने आज 26 जनवरी 2026 को पूरे हर्षोल्लास के साथ अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सैन्य क्षमता और एकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। परेड के दौरान विभिन्न चयनित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड की थीम “वंदे मातरम् के 150 वर्ष” रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व किया।

यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल रहा मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय संघ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। इस प्रतिनिधिमंडल में

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा

शामिल थीं। उनकी उपस्थिति ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों को रेखांकित किया।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने दी भारत को बधाई

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी पहले कभी इतनी मजबूत नहीं रही।

पेनी वोंग ने अपने संदेश में कहा, “मेरे मित्र एस. जयशंकर और भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जैसे ही भारत यह दिन मना रहा है और ऑस्ट्रेलिया अपना राष्ट्रीय दिवस मना रहा है, हम अपने साझा मूल्यों और लगातार गहरे होते रिश्तों का सम्मान करते हैं।”

Author

Related Articles

Back to top button