देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस की सुबह दर्दनाक हादसा: तुमकुरु में तीन सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत

 

तुमकुरु (कर्नाटक)।

गणतंत्र दिवस की सुबह कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-48 पर नेलहाल के पास सोमवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच हुआ।

पुलिस के अनुसार, कार में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में कार चालक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि तीन अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

मृतकों की पहचान

अनिकेत (42 वर्ष) – निवासी, पंजाब

अभीर (44 वर्ष) – निवासी, उत्तर प्रदेश

सन्मुक्ति (35 वर्ष) – निवासी, आंध्र प्रदेश

ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार

तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक के. वी. ने बताया कि बेंगलुरु की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चढ़ाई के कारण ट्रक की गति धीमी थी, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर उसमें जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना चालक को नींद की झपकी आने से हुई या फिर तेज रफ्तार व लापरवाही इसका कारण बनी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button