सिंगरौली में डॉ जितेन्द्र जामदार और उनकी पत्नी डॉ शिरीष जामदार का हुआ भव्य स्वागत

सिंगरौली-सिंगरौली में एक दिवसीय प्रवास पर आए मध्यक्षेत्र के सुप्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ जितेन्द्र जामदार, डायरेक्टर जामदार हॉस्पिटल, जबलपुर, संरक्षक आरोग्य भारती महाकौशल प्रान्त, और अध्यक्ष मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एशोसिएशन, और उनकी पत्नी डॉ शिरीष जामदार (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने बाल कल्याण समिति जिला सिंगरौली का विजिट किया।
समिति के अध्यक्ष डॉ आर डी पाण्डेय और सभी सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।डॉ जामदार ने समिति के काम की सराहना की और बाल हित सर्वोपरि में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने बालकों के सर्वांगीण व सर्वोत्तम हितों में किये जा रहे देखरेख, संरक्षण, लालन-पालन, पोषण, पुनर्वास पर व्यापक चर्चा कर समिति की सराहना की। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति सिंगरौली के अध्यक्ष डॉ आर डी पाण्डेय सदस्य गण-देवधर शर्मा, श्रीमती पूनम मिश्रा, श्रीमती पूनम त्रिपाठी, श्रीमती रीना सिंह, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद राजकुमार विश्वकर्मा, ऑपरेटर सीमा सिंह, और पॉक्सो सपोर्ट पर्सन विनोद सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।













