मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर अवैध शराब व फोर्ड इकोस्पोर्ट कार जब्त

अज्ञात तस्कर फरार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

सिंगरौली। शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान के तहत थाना बरगवां पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 135.12 लीटर अवैध शराब के साथ एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार जब्त की है। मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार 29 जनवरी की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बंधा की ओर से एक काले रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में अवैध शराब लेकर पचौर की ओर आ रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पचौर रेलवे पुल के आगे घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध वाहन आते दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन सड़क से नीचे उतार दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 5 पेटी देशी प्लेन शराब (250 पाव), 2 पेटी गोवा व्हिस्की (100 पाव), 24 पाव मैकडॉवेल रम, 12 बोतल बीयर तथा 5 पेटी पावर केन बीयर सहित कुल 135.12 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 52 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही करीब 10 लाख रुपये मूल्य की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (क्रमांक UP 65 BM 5454) जब्त की गई।

थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 68/2026 दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button