मध्य प्रदेशसिंगरौली

श्री श्याम प्रेमी मंडल द्वारा विंध्यनगर में भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन

 

सिंगरौली। श्री श्याम प्रेमी मंडल के तत्वावधान में 29 जनवरी को सामुदायिक भवन, विंध्यनगर में भव्य श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के यजमान श्री अजय अग्रवाल रहे। शाम 6 बजे से खाटू वाले श्री श्याम प्रभु की भक्ति में डूबे इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भजनों का रसपान किया।

भजन संध्या में राष्ट्रीय भजन गायक श्री दीपक पांडे, सुप्रसिद्ध भजन गायिका एवं कथा वाचक सुश्री अनुष्का पांडेय सहित अनुराग भरतिया, सलील अग्रवाल एवं रमेश अग्रवाल ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। संपूर्ण वातावरण श्याम बाबा की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में डी.एन. हिम्मतरामका, आर.एस. बघेल, आर.के. सिंह, रामरतन अग्रवाल, बसंत हिम्मतरामका एवं दिलीप भरतिया की विशेष भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों का सहयोग प्राप्त हुआ।

महिला शक्ति के रूप में श्रीमती मधु अग्रवाल, निशा बंसल, दर्शाना देवी, आरती भरतिया, अर्चना करिवल, वसुंधरा हिम्मतरामका, रचना हिम्मतरामका, श्रुति अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, आरती सराफ, अनु भरतिया, दीपिका भरतिया सहित अन्य महिलाओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।भजन संध्या के समापन पर आयोजकों ने सभी कलाकारों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने भक्तों के हृदय में भक्ति, श्रद्धा और आनंद की अमिट छाप छोड़ी।

Author

Related Articles

Back to top button