मध्य प्रदेशसिंगरौली

1 फरवरी को होगा सिंगरौली वैश्य समाज का सामाजिक सम्मेलन

पूर्व सांसद राम सकल वैश्य होंगे शामिल, एक दिन पहले बनेगी रूपरेखा

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में वैश्य समाज का सामाजिक सम्मेलन आगामी 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद (राज्यसभा) राम सकल वैश्य की उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य ने दी।

राम लल्लू वैश्य ने बताया कि सम्मेलन से एक दिन पूर्व समाज की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा और एजेंडा तय किया जाएगा। बैठक में समाज से जुड़ी विभिन्न सामाजिक समस्याओं और सुधारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एजेंडे में शादियां दिन में कराने, समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, तथा विवाह के बाद पति-पत्नी के छोटे-छोटे विवादों के कारण बेटियों को अलग न करने जैसे विषय शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में परिवार और समाज की भूमिका अहम होती है, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

सम्मेलन में दहेज प्रथा के विरोध पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। समाज से अपील की जाएगी कि न दहेज लिया जाए और न दिया जाए। साथ ही समाज के सक्षम लोगों द्वारा गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद कैसे की जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

पूर्व विधायक ने बताया कि बैठक में सभी समाजजनों से सुझाव लिए जाएंगे, ताकि सम्मेलन समाजहित में ठोस निर्णय ले सके।

Author

Related Articles

Back to top button