मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस लाइन सिंगरौली में सैनिक सम्मेलन आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस बल को प्रेरित

सिंगरौली। पुलिस लाइन सिंगरौली में शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के नेतृत्व में सैनिक सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

सम्मेलन में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगरपी.एस. परस्ते, एसडीओपी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम, एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जियावन सुश्री रोशनी कुर्मी, सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदारआशीष तिवारी सहित जिले के समस्त थानों व चौकियों का पुलिस बल उपस्थित रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर पुलिस अधीक्षकपी.एस. परस्ते द्वारा पुलिस अधीक्षकमनीष खत्री का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों ने वेतनमान, समयमान, आवास, पुलिस कैंटीन, हेल्थ कैंप तथा आर.ओ. वाटर प्लांट से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव रखे। पुलिस अधीक्षक ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कहा कि हेल्थ से बड़ी कोई पूंजी नहीं है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी। साथ ही पारिवारिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों की पढ़ाई, मानसिक विकास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए सकारात्मक सोच और अनुशासन को सफल पुलिसिंग की कुंजी बताया।सम्मेलन के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते के जिला सिंगरौली से उमरिया स्थानांतरण पर उनके कार्यों की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक ने उनके उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Author

Related Articles

Back to top button