मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम प्रांगण में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन

सिंगरौली, 30 जनवरी 2026। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रांगण में प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान निगम कार्यालय में कार्य एवं आवागमन पूर्णत: बंद रखा गया।

मौन अवधि के दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सावधान मुद्रा में खड़े रहकर शहीदों को नमन करते रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपायुक्त वित्त अनुपम द्विवेदी, सहायक आयुक्त एच.एम. श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल. चतुर्वेदी, सहायक विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की सीख देता रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button