मध्य प्रदेशसिंगरौली

शहीद दिवस पर पुलिस कार्यालयों में दो मिनट का मौन, अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सिंगरौली। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर जिलेभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त पुलिस थानों एवं इकाइयों में दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते, सूबेदार श्री आशीष तिवारी, उप निरीक्षक श्री पवन सिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रात: 11 बजे सभी ने राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।
इसी प्रकार जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों को सदैव देशभक्ति, एकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button