मध्य प्रदेशसिंगरौली

संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में सिंगरौली का शानदार प्रदर्शन

सिंगरौली। संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में सिंगरौली जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता की मुख्य चार विधाओं में से तीन में सिंगरौली जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

सामाजिक विज्ञान वर्ग में चितरवई कला की आशा शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मॉडल में शासकीय हाई स्कूल शाहपुर के नंद जी साकेत ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इसी विद्यालय से चितरवई कला के सुमित कुमार तिवारी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरव दिलाया।

द्वितीय स्थान की बात करें तो विज्ञान मॉडल में शासकीय हाई स्कूल शाहपुर के संजय शाह को द्वितीय स्थान मिला, वहीं भूगोल विषय में इसी विद्यालय के कार्तिक साकेत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में तृतीय स्थान भी सिंगरौली जिले के खाते में गया, जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला जोगियानी की छात्रा अनुजा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इस प्रदर्शनी में सिंगरौली जिले की ओर से श्री आर. पी. पटेल, श्री शरद कुमार पाण्डेय एवं सुश्री पारुल तिवारी मार्गदर्शी शिक्षक के रूप में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि शिक्षकों के लिए आयोजित सेमिनार में श्री शरद कुमार पाण्डेय ने संभाग स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले को एक और उपलब्धि दिलाई।

Author

Related Articles

Back to top button