मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी सीएसआर फंड से वार्ड 36 में जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 में एनटीपीसी के सीएसआर फंड से जरूरतमंद नागरिकों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गर्म कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, पंकज पाण्डेय (यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता), अवनीश दुबे (मानवाधिकार एवं विधि प्रकोष्ठ) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों एवं वार्डवासियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि जनता की सेवा उनका प्रथम दायित्व है और वार्ड के विकास के लिए बिजली, पानी, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जाएगी। मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Author

Related Articles

Back to top button