मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई थाना क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

सिंगरौली-जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। सरई थाना क्षेत्र के झारा गांव के पास बुधवार को एक फायर ब्रिगेड वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा पलटा। इस हादसे में वाहन चालक को हल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड सरई मुख्यालय से मकर संक्रांति मेले में अग्नि सुरक्षा ड्यूटी के लिए ग्राम झारा जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन काफी तेज गति में था और सड़क की खराब स्थिति के चलते चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं दुर्घटनाग्रस्त फायर ब्रिगेड वाहन को खाई से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button