बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जीरो टॉलरेंस अभियान में दो वाहन जब्त, सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त

 

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाहनों की जांच लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान अनियमितता पाए जाने पर वाहन क्रमांक एमपी 53 एचए 2233 एवं एमपी 66 एच 2013 को जब्त कर थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

सड़क सुरक्षा के तहत आरटीओ चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा वाहनों एवं सड़क किनारे मौजूद आवारा पशुओं पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे रात में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। विभाग ने वाहन चालकों से नशामुक्त रहकर बारिश में नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है। अगस्त माह में परिवहन विभाग ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 11.34 लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया है। अधिकारियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Author

Related Articles

Back to top button