मध्य प्रदेशसिंगरौली

गड़हरा में आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम हुआ संपन्न

सिंगरौली-सिंगरौली जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज परसौना प्रखंड के गड़हरा स्थित स्कूल परिसर में सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आरएसएस की पदाधिकारी प्रिया शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल एवं कमला प्रसाद दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होना केवल एक संगठन की उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित विचारधारा की शताब्दी है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और समरसता की भावना को मजबूत करना है।


पदाधिकारियों ने कहा कि भारत भूमि पर जन्म लेने वाला हर व्यक्ति सनातन संस्कृति से जुड़ा है, चाहे वह किसी भी धर्म, संप्रदाय या क्षेत्र से क्यों न हो। कश्मीर से कन्याकुमारी और बंगाल से लेकर राजस्थान, असम एवं मणिपुर तक सभी लोग भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।आरएसएस पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के सामाजिक समरसता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Author

Related Articles

Back to top button