मध्य प्रदेशसिंगरौली

केंद्रीय बजट के 80वें संस्करण का हुआ सामूहिक श्रवण

सिंगरौली। देश का 80वां केंद्रीय बजट 1 फरवरी को संसद में प्रस्तुत किया गया, जिसे वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने पेश किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली द्वारा जिला कार्यालय सहित जिले के सभी 21 मंडलों में बजट का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक द्वय रामनिवास शाह एवं राजेंद्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह सहित जिला पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिले के सभी मंडलों में भी कार्यकर्ताओं ने बजट का सीधा प्रसारण उत्साहपूर्वक देखा।

संगठन द्वारा जिला उपाध्यक्ष को बजट प्रचार–प्रसार समिति का संयोजक तथा युवा नेता अशोक शाह को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। बजट प्रस्तुति के उपरांत बजट की प्रमुख विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर के साथ-साथ मंडल स्तरीय टोलियों का गठन किया गया है। इन टोलियों के माध्यम से बूथ स्तर तक बजट का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आगामी 15 फरवरी तक बजट को लेकर विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि 53 लाख करोड़ रुपये से अधिक का यह बजट बदलते भारत का सशक्त प्रतिबिंब है, जिसमें किसान, गरीब, युवा, महिला सहित समाज के सभी वर्गों का समावेश किया गया है। विधायक रामनिवास शाह ने राज्यों, नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के लिए पर्याप्त आवंटन को सराहा। विधायक राजेंद्र मेश्राम ने अधोसंरचना और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर को महत्वपूर्ण बताया। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह ने महिला छात्रावास, महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय सहायता और शिक्षा में अवसरों के विस्तार को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, प्रदीप शाह, जिला महामंत्री विक्रम सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button