देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पद्म सम्मानों में जमीनी बदलाव लाने वाले गुमनाम नायकों को मिली प्राथमिकता

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा घोषित इस वर्ष के पद्म सम्मानों में उन व्यक्तित्वों को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिन्होंने बिना किसी प्रचार-प्रसार के समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। अंके गौड़ा को उनके असाधारण सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

अन्य पद्मश्री सम्मान पाने वालों में प्रख्यात शिक्षाविद प्रभाकर कोरे, प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति और शुभा वेंकटेश अयंगर शामिल हैं। वहीं वाणिज्य एवं उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले टी. टी. जगन्नाथ को मरणोपरांत पद्मश्री प्रदान किया गया है।

इन सम्मानों के माध्यम से सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि इस बार दिखावे से दूर रहकर जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। अंके गौड़ा जैसे व्यक्तित्व, जो आज भी पुस्तकालय की जमीन पर सोते हैं और पुस्तकों को ही अपना संसार मानते हैं, उनका सम्मान भारतीय लोकतंत्र की उस खूबसूरती को दर्शाता है, जहां साधारण पृष्ठभूमि के लोग अपने असाधारण कार्यों से राष्ट्र के नायक बनते हैं।

इन पुरस्कारों से न केवल कर्नाटक का गौरव बढ़ा है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को यह प्रेरणा भी मिली है कि निस्वार्थ सेवा, ज्ञान और समर्पण की साधना कभी व्यर्थ नहीं जाती।

Author

Related Articles

Back to top button