मध्य प्रदेशसिंगरौली
कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

सिंगरौली -गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब सदैव आमजनता के कल्याण के लिए कार्य करें हर अधिकारी और कर्मचारी सौंपे गये दायित्व का ठीक से निर्वहन करके राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।
आमजनता को वांछित सेवाएँ तय समय सीमा में देकर हम अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इस दौरान अपर कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला, सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।













