मध्य प्रदेशसिंगरौली

गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया

राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

सिंगरौली -जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।

समारोह में आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई परेड कमान्डर सुबेदार आशीष तिवारी परेड के उप कमान्डर पुश्पेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में औद्योगिक सुरंक्षा बल, विशेष शसस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होम गार्ड एवं परेड जूनियर में शासकीय उतकृष्ट माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, अंग्रणी महाविद्याय बैढ़न, डीएव्ही पब्लिक स्कूल बैढ़न,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न (गाईड),शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न (रेडक्रास) शासकीय उच्चतर माध्यमिक शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय बैढ़न, इंडियन चिल्ड्रेन विद्यालय बैढ़न, महिला एवं बाल विकास के द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश के अनंन्त उचाई को छूने के लिए मुक्त किये।

समारोह में विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्राओ ने मनमोहक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुतिया देकर उपस्थित जन समूह को मन मुग्ध किया । समारोह में विभिन्न विभागो द्वारा आकार्षक झाकियों के माध्यम से शासन की योजनाओं और कार्यक्रमो को प्रदर्शित किया गया। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन, आत्म निर्भर महिलाए, लखपति दीदी, एक बगिया मॉ के नाम आदर्श ग्राम पंचायत की परिकल्पना, ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल रही थीम पर झाकी निकाली गई वही वन विभाग के द्वारा कूनो नेशनल पार्क में लाए गये चीतो के थीम पर आधारित झाकी निकाली गई ,पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरंक्षा हेतु सृजन कार्यक्रम एवं साईबर क्राईम जागरूकता अभियान विषय झाकी निकाली गई। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 एवं जनहितकारी योजना का विषय झाकी की प्रस्तुति दी गई, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार एवं समंग्र स्वास्थ्य की थीम पर झाकी प्रदार्शित की गई। वही महिला बाल विकास द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर झाकी प्रदर्शित की गई।

गणतंत्र दिवस परेड सीनियर में प्रथम स्थान केन्द्रीय औद्योगिक सुरंक्षा बल, द्वितीय विशेष सशस्त्र बल , एवं तृतीय स्थान होमगार्ड को मिला है। परेड जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी शासकीय उतकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न , शासकीय अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न सीनियर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बैढ़न, समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बरगवा, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न एवं तीसरा स्थान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न ने प्राप्त किया। समारोह में प्रदर्शित झाकियों में पहल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सिंगरौली ने प्राप्त किया। वही दूसरा स्थान महिला बाल विकास विभाग सिंगरौली को तीसरा स्थान संयुक्त रूप से पुलिस एवं वन विभाग सिंगरौली ने प्राप्त किया।

 

समारोह के दौरान सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह,नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, कलेक्टर की धर्मपत्नी श्रीमती श्रीमती ममता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती लीना खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, पूर्व विधायक राम लल्लू बैस, पूर्व विधायक सुभाष बर्मा, अपर कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, तसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला, सीएसपी पीएस परस्ते, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, डीपीसी आर.एल शुक्ला, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित जन प्रतिनिधि गण, वरिष्ट समाजसेवी, विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्रा, आम जन मन मानस भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button