देश विदेश

महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय, प्रबंधक कमेटी की बैठक आयोजित

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। शिव ठाकुर मंदिर प्रबंधक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दूध एवं फलों की छवि (प्रसाद) की व्यवस्था की जाएगी। सायं 5 बजे मंदिर परिसर में प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र सहगल द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके बाद रात्रि में चार पहर की पारंपरिक पूजा-अर्चना संपन्न होगी।

बैठक में नरेंद्र कुमार वर्मा, चमन लाल, प्रदीप शर्मा, दलविंदर कुमार वीके, रविंद्र मान, मदन लाल आचार्य, नीरज वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी धार्मिक संस्थाओं एवं भक्तजनों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने का सादर आह्वान ।

Author

Related Articles

Back to top button