मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी में आयोजित सहायक उपकरण परीक्षण शिविर में 254 हितग्राहियो का किया गया पंजीयन

सिंगरौली  कलेक्टर  गौरव बैनल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे सकल्प से समाधान अभियान के तहत चितरंगी में वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण परीक्षण शिविर में 254 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। विदित हो कि जनरल इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलमको जबलपुर द्वारा वृद्धजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन विगत दिवस सामुदायिक भवन चितरंगी में किया गया।

शिविर में वृद्धजनों के लिए विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों हेतु परीक्षण किया गया, जिसमें कुल 254 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। परीक्षण उपरांत चयनित वरिष्ठजनों को आगामी तिथि में शिविर आयोजित कर आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। शिविर में टीम से ऑडियोलॉजिस्ट सुभाष चंद्र, डाटा मैन आकाश गौतम एवं पी एंड ओ नरेन्द्र सिंह ने हितग्राहियों का परीक्षण किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को सुविधा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना एवं दैनिक जीवन में सहयोग उपलब्ध कराना कराना है। शिविर में जनपद पंचायत चितरंगी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार यादव, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बैढ़न से श्याम बाबू यादव सचिव, जीआरएस, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button