देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

विवाह समारोह में फायरिंग: कुख्यात बदमाशों का तांडव, दो युवक गंभीर घायल

घटना के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान कुख्यात बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात बदमाश लकी पटेल अपने 8 से 10 साथियों के साथ भवानी परिवार के विवाह समारोह में पहुंचा था। समारोह के दौरान वहां मौजूद दुर्गेश पांडे उर्फ पांडा और श्रीकांत राय पर अचानक फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Author

Related Articles

Back to top button